MP लाड़ली लक्ष्मी योजना फॉर्म 2022 Registration पात्रता की जानकारी

Post a Comment

लाड़ली लक्ष्मी योजना फॉर्म 2022 ladlilakshmi.mp.gov.in MP Ladli Laxmi Yojana Registration shape, eligibility standards Certificates obtain pdf.  मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए MP लाड़ली लक्ष्मी योजना 2022 का आरम्भ हो चूका है। जो भी परिवार इसके अंतर्गत अपनी बिटिया को लाभांवित करना चाहते हैं। वो इस योजना से आसानी से जुड़ सकतें हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन देने के बाद ही योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इससे मध्य प्रदेश की बेटियों का भविष्य उज्जवल हो पायेगा।

MP लाड़ली लक्ष्मी योजना फॉर्म 2022

हमारे पाठकों को हम समय समय पर अनेक योजनाओं की जानकारी प्रदान करते रहतें हैं। आज हम बात कर रहें हैं। मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2022 के बारे में। इस योजना में प्रदेश की उपयुक्त बालिकाओं को सरकार की तरफ से 1,18,000 रूपये की आर्थिक मदद की जाएगी। जिसकी वजह से कन्याओं की आर्थिक व शैक्षिक स्थिति में सुधर हो पायेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। जिसके लिए बहुत जरुरी है यह जानना की इस योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है। व इसकी पात्रता या जरुरी दस्तावेज क्या चाहिए। ऐसे में आप हमारे यहाँ दी गई जानकारी से लाभ उठा सकतें हैं। व जल्द हे अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकतें हैं।

MP Ladli Laxmi Yojana Registration 2022

MP लाड़ली लक्ष्मी योजना के अनुसार आवेदन करने की दो प्रक्रियां हैं। ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन करना चाहतें हैं। तो यह बहुत सरल है। इसमें आपको किसी विभाग या जगह जाने की आवश्यकता नहीं है। आपको बस ऑनलाइन इंटरनेट के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया अनुसार अपना फॉर्म भर जमा करवाना होगा।

वहीँ अगर आप ऑफलाइन अपना आवेदन करने की सोच रहें हैं। तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी , लोक सेवा केंद्र जैसे विभाग में सम्पर्क करना होगा। यह केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आतें हैं। उसके बाद वहां से प्राप्त जानकारी अनुसार आपको अपना फॉर्म जमा करवाना होगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना
लाड़ली लक्ष्मी योजना

MP Ladli Laxmi Yojana Shape pdf

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीये है। इससे जुड़ कर गरीब परिवारों की बेटियाँ भी अपने परिवार पर बोझ नहीं होंगी। उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मिल सकेगा। योजना के अनुसार जो बेटियाँ 1 अप्रैल 2008 के बाद जन्मी हैं उन्हीं को इस योजना में आवेदन करने का मौका प्राप्त होगा।

योजना का नाममध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2022
शुरआत की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
अंतर्गत विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग , मध्य प्रदेश
योजना का लाभजीवन स्तर के सुधर हेतु आर्थिक सहायता
राज्यमध्य प्रदेश
साल2022
योजना के लाभार्थीमध्य प्रदेश की लड़कियां
मुख्य उदेश्यगरीब कन्याओं को सक्षम बनाना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटladlilaxmi.mp.gov.in

Ladli Laxmi Yojana Certificates Obtain

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ इस प्रकार हैं :

  • इस योजना के अनुसार गरीब परिवारों की पुत्रियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • सबसे पहले पुत्री के जन्म के एक वर्ष के अंदर उसका इस योजना में पंजीकरण करवायें। ताकि आपकी कन्या को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
  • प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा में सुधर हेतु यह योजना लाइ है। इसके अनुसार मिलने वाली राशि किस्तों में दी जाएगी। वहीँ अगर बालिका ने एक बार अपनी पढाई छोड़ दी तो उन्हें योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा।
  • वहीँ इस योजना के अनुसार विवाह करने के लिए भी 18 वर्ष नहीं बल्कि 21 वर्ष निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में अगर कन्या 21 वर्ष में शादी करती है तो उसके बैंक खाते में 1 लाख रूपये सरकार द्वारा भेजें जायेंगे।
  • अगर किसी परिवार ने कन्या को गोद लिया है। तो ऐसी स्थिति में भी उन्हें योजना का लाभ अवश्य प्राप्त हो सकता है।
  • वहीँ जन्म के दौरान हुई जुड़वाँ बच्चियों में से दोनों को हे योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • योजना अनुसार पुत्री को दिए जाने वाले १ लाख रूपये की धन राशि को शिक्षा या विवाह के लिए उपयोग किया जा सकता है। परन्तु इस धन राशि को आप दहेज़ के रूप में उपयोग नहीं कर सकतें।

एमपी लाडली लक्ष्मी योजना पंजीकरण 2022

MP लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता – Ladli Laxmi Yojana Eligibility Standards

  • आवेदक सबसे पहले मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • योजना के अनुसार आवेदिका 18 वर्ष तक अविवाहित होनी अनिवार्य है। नहीं तो आपको लाभ देना बंद कर दिया जायेगा।
  • आवेदन करने के लिए पारिवारिक आय गरीबी रेखा के अनुसार होनी चाहियें।
  • वहीँ अगर कोई परिवार आयकर भरता है तो वह योजना के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
  • अगर आपके परिवार ने किसी कन्या को गोद लिया है तो उसके लीगल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना जरुरी दस्तावेज – MP Ladli Laxmi Yojana paperwork required

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • माता का पहचान पत्र
  • पिता का पहचान पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पैन कार्ड नंबर
  • स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • गोद लेने के प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP लाड़ली लक्ष्मी योजना रजिस्ट्रेशन 2022

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया MP लाड़ली लक्ष्मी योजना 2022 :

  • सबसे पहले, आवेदन करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।

MP Ladli Laxmi Yojana Registration 2021

  • इसके पश्चात आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जायेगा।
  • यहाँ पर दिया सबसे पहला विकल्प लॉग इन चुने। अब आपके सामने नया पेज आ जायेगा। यहाँ पर दिए गए विकल्पों को ध्यान से चुने। जैसे किस परियोजना के अनुसार आप रजिस्टर करना चाहते हैं। अपने क्षेत्र का नाम चुने। और signal इन पर क्लिक करें।
Ladli Laxmi Yojana Online Apply
Ladli Laxmi Yojana On-line Practice
  • अब आप इस आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन होगये हैं।
  • होमपेज पर सूची में दिया गया दूसरा विकल्प आवेदन पर क्लिक करें।
  • यहाँ से आपके कंप्यूटर पर एक नया पृष्ठ उपस्थित होगा।
  • अब आपके सामने 3 विकल्प होंगे। इसमें से जनसामन्य के विकल्प पर जाएँ।
  • पूछीं गई जानकारी अनुसार विकल्पों का चुनाव करें। जैसे मैं MP का मूल निवासी हूँ इसके लिए हाँ चुने।
  • मैं आयकर दाता हूँ। इसके लिए ना का विकल्प चुने।
  • किस बालिका हेतु आवेदन किया जा रहा है विकल्प में प्रथम या द्वितीय चुने।
  • अब अंत में बालिका का पंजीयन आंगनवाड़ी में करवाया जा चूका है विकल्प में हाँ चुने।
  • इसके बाद नीचे दिए छोटे से बॉक्स पर क्लिक करें व जानकारी सुरक्षित करें को चुने। आपके सामने आवेदन पत्र दिखाई देगा।
  • यहाँ पर पूछीं गई सभी जानकारी सही से भरें। जैसे सामान्य जानकारी , बालिका की व्यक्तिगत जानकारी , परिवार की जानकारी , बालिका के टीकाकरण की स्थिति और पत्राचार की जानकारी।
  • व उसके बाद मांगें गए दस्तावेजों को संलग्न करें। और नीचे दिया कोड टाइप करें
  • अंत में जानकारी सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

आपको अंत में एक आवेदन जमा करने की संख्या प्राप्त होगी। आगे चल कर उस संख्या की सहायता से आप अपने आवेदन की स्थिति देख पाएंगे।

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter